नवीन एकीकृत जनसुनवाई प्रणाली का एसएसपी ने किया शुभारंभ--
अजमेर अली-गोरखपुर INewsUP
पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस सभागार में नवीन एकीकृत जनसुनवाई प्रणाली का शुभारम्भ किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नव नियुक्त नोडल अधिकारी पुलिस अधिक्षक यातायात, सभी थानों के जनसुनवाई व पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी उपस्थित रहे। नवीन जनसुनवाई प्रणाली में 5 निम्नलिखित प्रकोष्ठों की स्थापना की गई हैं। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र उ.नि. जयशंकर दूबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र उ.नि.रविन्द्र नाथ दूबे राजपत्रित अधिकारियों/ थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र उ.नि. नवनीत नागर GRS से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र उ.नि. रघुनन्दन त्रिपाठी,गोपनीय सहायक व.पु.अ.शासन/ उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्र गोपनीय सहायक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन सभी प्रकोष्ठों के नोडल के रूप में पुलिस अधीक्षक यातायात श्याम देव को नियुक्त किया गया हैं। एकीकृत जनसुनवाई प्रणाली के संबंध में निम्नलिखित निर्देश दिये गये- सभी थानों पर पूर्व से नियुक्त जनसुनवाई प्रभारियों को थाने पर होने वाली जनसुनवाई के साथ-साथ इन सभी प्रकोष्ठों से प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना पत्रों के रख-रखाव, समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्वक कार्यवाही कराने व आख्या प्राप्त करने की जिम्मेदारी दी गई हैं। समस्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में की गई कार्यवाही से प्रार्थी को सूचित करना व फीडबैक प्राप्त करने के भी निर्देश दिये गये हैं। इन सभी प्रकोष्ठों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के रख-रखाव के लिए प्रारूप जारी किये गये हैं। थानों पर आने वाले सभी प्रार्थियों के लिए सुगमता से बैठने व पेय जल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।सभी प्रार्थियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनने व उनसे अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये गये हैं। सभी प्रार्थियों की समस्याओं का समाधान यदि अन्य विभागों से भी आपेक्षित हो तो अन्य विभागों से समन्वय बनाने के निर्देश दिये गये हैं। नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि नियमित रूप से हर 15 दिनों पर सभी जनसुनवाई अधिकारियों की बैठक करना सुनिश्चित करें व दिये गये निर्देशों का पालन करायें। सभी राजपत्रित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि थानों पर भ्रमण / निरीक्षण करते समय सभी प्रकोष्ठों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के लिए बनाये गये रजिस्टर्स का अवलोन करते हुए उचित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?

