बीआरसी सभागार में आयोजित हुआ निः शुल्क पुस्तक वितरण समारोह---

Aug 7, 2023 - 23:44
 0  17
बीआरसी सभागार में आयोजित हुआ निः शुल्क पुस्तक वितरण समारोह---

ब्यूरो रिपोर्ट- बस्ती INewsUP

 बनकटी: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियों को लेकर स्कूली छात्रों को नि:शुल्क पुस्तक वितरण बीआरसी सभागार में किया गया । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बनकटी ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में प्रभावंश महिला महाविद्यालय बनकटी के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य द्वारा विकास खण्ड के सभी संविलियन विद्यालयों के छात्रों हेतु कुल पचास निः शुल्क पुस्तक वितरित किया गया । कार्यक्रम का संचालन अतुल कृष्ण राज ने किया । सोमवार को बीआरसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर के खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि बीईओ बनकटी अरुण कुमार यादव व डॉ. अनिल कुमार मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पिछले वर्ष इस ब्लॉक के 44 संविलियन विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसमें 33 छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी । डॉ. अनिल मौर्य जैसे समाजसेवी द्वारा निः शुल्क पुस्तक वितरण से कुछ गरीब बच्चों को भी परीक्षा की तैयारी में मदद मिलेगी और बनकटी में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सफल छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी । अभय सिंह यादव ने कहा कि सभी संविलियन विद्यालयों पर शिक्षकों के माध्यम नि: शुल्क पुस्तक वितरण से सहयोग की भावना का भी विकास होगा । इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल, अतुल कृष्णराज, दुर्गेश राव, इंदु त्रिपाठी, राघवेंद्र उपाध्याय, मंजेश राजभर,वंश राज गुप्ता, अभिराम उमराव, अजय पाल, चंद्र शेखर शर्मा, सुदर्शन त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता,राम अछैबर,आदित्य त्रिपाठी, रामरेखा चौधरी,रेखा पांडे,निवेदिता शुक्ला, शशांक पांडेय , अंगद पांडेय , आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow